रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जब-जब प्रदेश में हत्या लूट व डकैती तथा बलात्कार जैसी घटनाओं की बाढ़ आ जाए, तो यह समझ लेना चाहिए कि, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। आज पूरे देश का किसान व आम जनमानस केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते हैरान व परेशान है, तथा कमजोर स्थिति में जीवन यापन करने को मजबूर है। लेकिन ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार ने एक बार फिर किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। जिसके चलते प्रदेश से लेकर देश भर का किसान हैरान व परेशान है। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बछरावां विधानसभा में गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि, 2014 के चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था कि, डीजल 30 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 35 रुपए प्रति लीटर में बेचा जाएगा, लेकिन सरकार बनने के बाद एक बार फिर गरीबों को धोखा देकर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर प्रदेश और केंद्र की सरकार ने यह साबित करने का काम किया है कि, आज सरकार में बैठे उद्योगपति मालामाल हो रहे हैं और गरीब किसान हमेशा परेशान रहे। जबकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत वहीं है, फिर भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर केंद्र की सरकार ने गरीबों व किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है।
श्री अकेला ने आगे कहा कि, आज धान की रोपाई का समय है, किसानों को डीजल की आवश्यकता है। पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। किसानों को सहयोग देने का वादा करने वाली प्रदेश व केंद्र की सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर देश की जनता के साथ धोखा किया है, और गरीब जनता को परेशान करने का काम किया है। आने वाले समय में ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता उखाड़ फेंकने का काम करेगा और देश व प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगा। जिसमें देश और प्रदेश की जनता का पूरा सहयोग रहेगा।

0 टिप्पणियाँ