बीके शुक्ला (वरिष्ठ पत्रकार)
शिवगढ़/रायबरेली: क्षेत्र के ओसाह गांव में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी को पुनः विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर ग्राम पंचायत के लोगों ने माला पहनाकर व मुंह मीठा करा कर स्वागत अभिनंदन किया, और पार्टी शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी।
आपको बता दें कि, राकेश त्रिवेदी पूर्व में भी समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष थे। शीर्ष नेतृत्व ने अच्छा कार्य करने के कारण राकेश त्रिवेदी को पुनः विधानसभा अध्यक्ष की कमान दी है। जिसको लेकर आरपीटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय मोहन त्रिवेदी, मनोज तिवारी सहित कई युवाओं ने मुंह मीठा कराते हुए माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
वहीं शीर्ष नेतृत्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।


0 टिप्पणियाँ