स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हर हाथ मजबूत करने का क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने लिया संकल्प।। Raebareli news ।।

"जय हो स्वयं सहायता समूह" की बैठक क्षेत्रीय विधायक स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष राम नरेश रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई
वर्तमान में सरकार का ध्यान भी स्वावलंबी बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह पर है-विद्यासागर अवस्थी
विधानसभा में सभी 214 राजस्व ग्रामों में स्वयं सहायता समूह की स्थापना की जाएगी-विधायक राम नरेश रावत
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हर हाथ मजबूत करने का क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने लिया संकल्प।
      गौरतलब हो कि, नहर कोठी बछरावां में जय हो स्वयं सहायता समूह की बैठक क्षेत्रीय विधायक स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष राम नरेश रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी शिवगढ़ अजय कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी बछरावां महराजगंज प्रवीण कुमार पटेल व अमावा से जनित कांत उपस्थित रहे।
      बैठक में उपस्थित स्वयं सहायता समूह के सचिव महामंत्री विद्यासागर अवस्थी ने स्वयं सहायता समूह के विषय में विस्तार से चर्चा की और बताया कि, वर्तमान में सरकार का ध्यान भी स्वावलंबी बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह पर है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं सहायता समूह का संचालन करना चाहिए।
     वहीं अध्यक्षता कर रहे स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, विधानसभा में 214 ग्राम राजस्व ग्राम है, सभी राजस्व गांव में स्वयं सहायता समूह की स्थापना की जाएगी और प्रत्येक हाथ को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।
      इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह के सभी सदस्य अधिवक्ता भूपेश मिश्रा ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अनुज मौर्य, हरे कृष्ण पांडेय, डॉक्टर जीबी सिंह, शरद सिंह, सरोज गौतम, सुनील अवस्थी, वीरेंद्र गौतम, मंजुल मयंक द्विवेदी, प्रभात साहू, विष्णु प्रताप सिंह, रति पाल रावत, विधायक पत्नी सरोज रावत, अधिवक्ता विनोद द्विवेदी उपस्थित रहे। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान रखते हुए बैठक में उपस्थित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार बीके शुक्ला ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ