बीके शुक्ला (वरिष्ठ पत्रकार)
शिवगढ़/रायबरेली: क्षेत्र के बैंती गांव निवासी अतुल मौर्या अनुदेशक पूर्व माध्यमिक विद्यालय चितवनिया के द्वारा प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एसडीएम महराजगंज ने शांति भंग की धारा में चालान कर जेल भेज किया है।
आपको बता दें कि, प्रभारी थाना अध्यक्ष राम कृपाल सिंह शिवगढ़ ने बताया कि, अतुल कुमार मौर्या अनुदेशक पूर्व माध्यमिक विद्यालय चितवनिया के द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की फोटो के साथ की गई थी, जिस पर उपजिलाधिकारी महराजगंज के द्वारा शांति भंग में चालान कर जेल भेजा गया है।
मामले में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। शिकायत प्राप्त हुई थी। उसी के संदर्भ में अनुदेशक अतुल मौर्य को शांति भंग की धारा में चालान कर जेल भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ