बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: सीएचसी महराजगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमितो के मिलने का सिलसिला जारी है।
गौरतलब हो कि, इसी क्रम में महराजगंज उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा कटरा मजरे अलीपुर में 29 लोगों का एंटीजन किट द्वारा टेस्ट कराया गया। जिसमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, वहीं तकिया मजरे मझिगवां मे भी एक कोरोना पाजिटिव पाया गया। मंगलवार को उप जिला अधिकारी महराजगंज विनय कुमार मिश्रा व क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी के साथ प्रभारी थाना अध्यक्ष राम कृपाल सिंह ने पहुंचकर दोनों ही ग्राम सभाओं में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मोहल्ले में बलिया लगवा कर हॉटस्पॉट बना दिया है, और वहां पर ग्रामीणों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया है।
क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। एसडीएम महराजगंज विनय मिश्रा ने आनन-फानन मौके पर पहुंचकर उनके कांटेक्ट में आए हुए लोगों की भी सूची बनवाई और स्वास्थ्य विभाग को भी निगरानी रखने की नसीहत दी और खंड विकास अधिकारी को लगातार कंटेंटमेंट जोन में सनराइज कराने के निर्देश दिए।
सूचना देने पर थाना शिवगढ़ क्षेत्र की पुलिस ने कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के मकान को जाने वाली गली को सील कर दिया है। बाकायदा बोर्ड भी लगा दिया है कि, इसके अलावा संक्रमित के परिजनों को भी होम कोरनटाइन कर दिया गया है। विदित हो कि, इस बारे में जानकारी करने पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार यादव ने बताया कि, गांव में मेडिकल टीम भेजकर एंटीजन किट द्वारा टेस्ट कराया गया है। कुल 29 लोगों का आज टेस्ट किया गया। जिनमें से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह पूछे जाने पर कि, इस व्यक्ति की कोई ट्रैवल हिस्ट्री है या गांव में ही रहता था, तो डॉक्टर भावेश ने बताया कि, मरीज ने कोई टेबल हिस्ट्री नहीं बताई है। अब जांच का विषय यह है कि, किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर यह व्यक्ति संक्रमित हुआ है, अथवा और कोई कारण है।कोरोना पॉजिटिव के सामने आने के बाद संक्रमित से मिलने वाले लोगों की सूची भी बनाई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ