नवागत डीएम बचत भवन सभागार में कोविड-19 समीक्षा बैठक करते हुए
नवागत डीएम ने कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत मोहर्रम, दशहरा आदि पर्वो को लेकर विशेष सतर्कता व सुरक्षा बरते के दिये निर्देश
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जनपद के नवागत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बचत भवन के सभागार में स्वच्छता व संचारी रोग नियंत्रण, पेयजल की समस्या, जल भराव, फागिंग की व्यवस्था, बाढ़ की रोक-थाम आदि व कोविड-19 वायरस संक्रमण से बचाव व रोकथाम के नियंत्रण हेतु किये गये प्रयासों की गहन समीक्षा की।
आपको बता दें कि, नवागत डीएम वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, सोशल डिस्टेसिंग रखते हुए तथा मास्क का प्रयोग करते हुए कार्य किये जाये एवं अनावश्यक रूप से कही पर भीड़-भाड़ का जमावड़ा न होने देने तथा स्वास्थ्य प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। स्वच्छता, संचारी रोग नियंत्रण के कार्य चलते रहना चाहिए। जिन क्षेत्रो में कंटेनमेट जोन में विभिन्न गतिविधियों को प्रतिबन्धित रखे जाने के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराया जाए। इसके साथ ही कंटेमेट जाने में लोगों को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता में कोई असुविधा न हो। विभिन्न कार्यालयों संस्थाओं आदि में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क के सुचारू रूप से संचालन किया जाये। कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सर्विलांस, काट्रैक्ट टेªसिंग एवं संक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही व उपचार की व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने हेतु एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल रूम को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाये। कार्ययोजना व टीम भावना के साथ कार्य किया जाये कोरोना को देखते हुए एल-1, एल-2 अस्पतालों में बेडो संख्या बढ़ाने व अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त रखा जाये।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि, कोरोना आपदा के सम्बन्ध में लखनऊ व उच्चअधिकारियों से सामान्जस्य बनाकर रखा जाये। समय-समय पर प्राप्त रिपोर्ट त्रुटिरहित ही उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाये। एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल रूम में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। वह पूरी तरह से सक्रिय रहे। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट, निगरानी कमेटी, समस्त एसडीएम, तहसीलदार व बीडीओं आदि अधिकारी पूरी तरह से सक्रिय रहे। कंटेनमेट जोन में प्रतिबन्धों का सख्ती से पालन किया जाये। सोशल डिस्टेसिंग व स्वच्छता को ध्यान रखते हुए आगामी पर्व मोहर्रम, दशहरा आदि पर्वो को सांकेतिक रूप से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए व स्वास्थ्य प्रोटोकाल एवं शासन के निर्देशानुसार ही मनाया जाये। कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण की प्रभावी रोकथाम एवं उपचार हेतु आवश्यक बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में संक्रमण के प्रकरण सामने आ रहे हैं वहां डोर-टू-डोर सर्वे कराकर जिन व्यक्तियों में पाजिटिव सिम्टम्स आ रहे हैं उन्हें एल-1 एवं एल-2 टाइप के अस्पताल में भर्ती कराना सुनिश्चित किया जाए। टेस्टिंग के कार्यो को निरन्तर युद्ध स्तर पर किया जाये। सर्विलास टीम, टेस्टिंग कोविड एवं नन कोविड अस्पतालों का प्रबन्धन, एम्बुलेस सेवा का प्रबन्धन मरीजो को भर्ती कराने एवं डिस्चार्ज करने का प्रबंधन अस्पतालों के लिए लाजिस्टिक का प्रबंधन इत्यादि कराना अत्यंत आवश्यक है। डोर-टू-डोर सर्वे के कार्य हेतु प्रत्येक वार्डाे में नगर पालिका/नगर पंचायत के माध्यम से पल्स आक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित रहे। मरीज के कोविड के लक्षण आते ही वे तत्काल इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल रूम 0535-2203214, 2203320, मो0नं0 9532748340, 9532511074, 9532856705, 9532647079 व स्वास्थ्य विभाग के नम्बर 0535-2208145, 2701701, 2701702, 2701703 पर सम्पर्क कर सूचना दें। जनपद में यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क का दिखाई दे तो उसे मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। सभी तिराहा, चैराहों एवं बाजारों में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से बचाव के तरीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर लोगों को जागरूक करा जाये। शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रमों के तहत समस्त शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फाॅगिंग मशीन से साफ-सफाई, एण्टीलार्वा का छिड़काव सुनिश्चित करते हुए प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को इससे बचाव हेतु सभी जानकारी दी जाये।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल व मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 संजय कुमार शर्मा ने स्वच्छता, संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत किये गये कार्यो एवं कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जिसके अन्तर्गत शहर व ग्रामीण के सभी वार्डो व दूरदराज के क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य, सफाई, स्वच्छता, सैनेटाइजेशन व फाॅगिंग का कार्य निरन्तर किया जा रहा है साथ ही आमजन मानस को सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग, साफ-सफाई, स्वच्छता आदि के महत्व के बारे में बताया जा रहा है।
इस मौके पर अपर अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष व अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रेम प्रकाश उपाध्याय, सीटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर, एडी सूचना प्रमोद कुमार सहित एमओआईसी व प्रभारी नोडल अधिकारी व जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ