नवागत डीएम ने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों व दायित्वो का निर्वहन भली-भांति करने के साथ ही विकास व निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर रूचि लेकर समय से पूरा करने के दिये निर्देश
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: नवागंतुक जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने टेªजरी कक्ष में अपना कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में आये मुलाकात करने आये अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा उनके साथ बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि, कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए विकास व निर्माण कार्यो को समय से पूरा करें। विकास एवं निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानक व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखे। अधिकारी प्रदेश सरकार के शीर्ष प्राथमिकता वाले शासकीय कार्यो को युद्धस्तर पर पूरा करें, साथ ही जो आधे अधूरे कार्यो को शीघ्र पूरा करें।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सीएमओं डा0 संजय कुमार शर्मा को निर्देश दिये कि, कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए समस्त एमओआईसी, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल आदि सहित समुचित फील्ड टीमों को सक्रिय रखते हुए एल-1 तथा एल-2 कोविड-19 अस्पतालों में बेड सहित समुचित व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखे। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने नवागत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को समस्त विकास खण्डों के विकास कार्यो सहित कोविड-19 कोरोना वायरस के रोकथाम व बचाव हेतु जानकारी दी। एडीएम ई राम अभिलाष व एडीएम वि0रा0 प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने नवागत जिलाधिकारी को जनपद रायबरेली एक नजर में विस्तार से इतिहास व भौगोलिक समस्त तहसील ब्लाक, विधान सभा, लोक सभा व विधायकों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि, कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए टीम भावना से कार्य कराये जायें तथा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखकर उनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्थाओं पूरी तरह से दुरूस्त रखा जाये। आई0जी0आर0एस0 की समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर उसका गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराया जाये। स्वास्थ्य प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन कराना सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग कराते हुए कार्य को करना व कोविड-19 के संक्रमण की चैन को तोड़ना व मरीजों में कमी लाना है। नवागत जिलाधिकारी ने सीवीओं, पीओ डूडा आदि अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रेम प्रकाश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह व एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर सहित सभी तहसीलों के एसडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 गजेन्द्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, एडी सूचना प्रमोद कुमार, मुख्य कोषाधिकारी जितेन्द्र सिंह, संख्याधिकारी, डूडा अधिकारी आदि सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ