सपा में कायस्थ समाज का हित सुरक्षित है-शिवेंद्र श्रीवास्तव।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के पूर्व सदस्य जिला कार्यकारिणी वा पूर्व महासचिव लोहिया वाहिनी शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में जनपद के कायस्थ समाज का हित सुरक्षित है।

     आपको बता दें कि, सपा नेता शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि, पूर्व में समाजवादी सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सर्व समाज को साथ लेकर चलने के दृष्टिकोण से कायस्थ समाज से कई नेताओं को टिकट दे कर सपा के बैनर से चुन्नाओ लड़वाने का काम किया व प्रदेश से लेकर जनपद के संगठन में भी समान्नित जगह देने का काम किया था। आज भी जनपद की जिला कमेटी में अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है कि, कायस्थ समाज से नेताओ को पार्टी में जगह दे कर समानित करने का काम किया है।

     सपा नेता शिवेंद्र ने कायस्थ समाज से कहा है कि, और राजनैतिक दलों ने कायस्थ समाज को ठगने का काम करते हुए तेजपते की तरह राजनैतिक सब्ज़ी में स्तेमाल किया है। कभी भी हमारे समाज को सम्मानित करने का काम नही किया है। अबकी बार विधान सभा के चुनाओं में हमे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को बढ़ चढ़ कर मतदान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ