दरवाजे पर बैठी मां बेटी को 2 दबंगों ने घर में घुसकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे अब्दुल नबी नजरे पहरे मऊ में 2 दबंगों ने दरवाजे पर बैठी मां और बेटी को घर में घुसकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे दोनों घायल हो गई। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

     आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासिनी सुपाता पत्नी रामचंद्र ने बताया कि, वह अपने दरवाजे पर अपनी बेटी सावित्री के साथ बैठी हुई थी, तभी गांव के ही श्याम व द्वारिका पुत्रगणों अज्ञात उसके दरवाजे आ गए, और गाली गलौज करने लगे। दोनों अभियुक्त मां बेटियों को मारने दौड़े। दोनों ने घर में घुसकर बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दबंग लाठी-डंडों से लैस होकर घर के अंदर घुस गए, और मां बेटी को जमकर पीटा। मां बेटी की शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब जाकर दबंग मौके से भाग निकले।

     पुलिस ने शिकायत मिलते ही तहरीर के आधार पर दोनों दबंगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल श्रीराम का कहना है कि, अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ