महराजगंज तहसील में आज फिर दो लेखपालों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील में आज फिर कोरोना के 2 नए मामले सामने आ जाने से हड़कंप मच गया। वहीं तीसरे व्यक्ति की जांच में ना तो पॉजिटिव आया है और ना ही नेगेटिव, उसे पुनः जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया। अब तहसील परिसर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। आज भी  सैनिटाइजेशन का कार्य चलता रहा। जिससे बृहस्पतिवार को भी तहसील में कोई कामकाज नहीं हो सका।

     आपको बता दें कि, विगत मंगलवार के दिन रजिस्टार कानूनगो कार्यालय में कार्यरत एक संविदा कर्मी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद तहसील के अन्य कर्मचारियों की जांच की गई थी। जिसमें 2 सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो और एक लेखपाल बुधवार को संक्रमित मिला था। तीनों को आइसोलेट करके होम कोरनटाइन किया गया था। वहीं बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में तहसील के दो लेखपाल लखनऊ में हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए। वहीं तीसरे लेखपाल की जांच रिपोर्ट संदिग्ध आई है। 

     तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, तहसील को आज बृहस्पतिवार को पूरे दिन सैनिटाइज कराने का कार्यक्रम चलता रहा। वहीं सीएचसी पर 28 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा जांच कराई गई। जहां सभी नेगेटिव निकले। तहसील में लगातार करो ना के संक्रमित मरीज पाए जाने से तहसील कर्मियों के साथ साथ अधिवक्ताओं से भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आग्रह किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ