रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के पारा कला गांव में आज शाम परिजनों की डांट से नाराज होकर 24 वर्षीय युवक ने सल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे महराजगंज सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी दौलत का लड़का राजाराम 24 को परिजनों ने किसी बात पर डांट दिया था। जिससे नाराज होकर राजाराम ने गेहूं में रखी सल्फास की गोलियां निकालकर खा ली। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे महराजगंज लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ