रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेण्डी पुलिस चौकी के नजदीक सैयद बाबा की मजार के पास बछरावां से तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, साथ में बैठी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थुलेंडी चौकी पुलिस ने घायल को सीएचसी बछरावां पहुंचाया।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र पुत्र श्यामलाल उम्र 18 वर्ष निवासी रसूलपुर थुलेंडी की तरफ से अपनी मां तारावती को साथ लेकर अपने घर रसूलपुर जा रहा था। वहीं बछरावां की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित वैगनआर कार ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि, कार की टक्कर से श्यामलाल के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है, वहीं महिला भी चोटिल हुई है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। कार की स्पीड अत्यधिक तेज होने के कारण बांई ओर से दाहिनी तरफ एक घर के दरवाजे के बाहर लगे कांटो में जा घुसी। उस वक्त घर के बाहर कोई न होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
वहीं बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया है कि, युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोटे होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि महिला का इलाज सीएचसी बछरावां में चल रहा है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया है कि, घटना की जानकारी हुई है, तहरीर मिलने पर उचित विधिक कार्रवाही की जाएगी।




0 टिप्पणियाँ