नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरछा नियमो के प्रति लोगो को किया गया जागरूक।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

 महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां कस्बेें में मेन चौराहे पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राहगीरों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। 

    आपको बता दें कि, जनपद रायबरेली के लिए नामित संस्था नारायण सोशल वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ के उपाध्यक्ष विवेक पंत व प्रोजेक्ट क्वार्डीनेटर अमित शर्मा द्वारा रोड सेफ्टी कार्यक्रम के अंतर्गत रायबरेली जनपद के विकासखंड बछरावां  के मुख्य चौराहे पर टेंट लगाकर लाउडस्पीकर पोस्टर बैनर व हैंड बिल वितरित करते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राहगीरों व स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आरटीओ व एआरएम रायबरेली द्वारा अधिकृत व मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एसएसआई रायबरेली डिपो उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर बछरावां के नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, सहयोगी साथी सभासद सतीश, बछरावां थाना के सह प्रभारी अमरनाथ यादव, आफ़ताब आलम, राकेश यादव, नीरज पटेल, सतीश कुमार, बनवारी लाल, धनंजय वर्मा, उत्तम कुमार, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू बाबा, अमन चौरसिया, कैलाश गौतम, श्याम बाबू, दीपक, मंटू, पवन, रामबाबू, संदीप आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ