किसानों के लिए राहत भरी खबर: 15 अक्टूबर को खोला गया विकासखंड क्षेत्र में पहला धान क्रय केंद्र।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के  बछरावां विकासखंड क्षेत्र  के अन्तर्गत विगत वर्ष की भांति किसानों के धान की खरीद हेतु  खाद्य विभाग द्वारा इस बार 15 अक्टूबर को पहला धान क्रय केंद्र  तिलेंडा में प्रारंभ किया गया। 

     आपको बता दें कि, केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षक रश्मि वर्मा ने बताया कि, सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य दिलाने के लिए इस केंद्र की स्थापना की गई है। खाद्य विभाग द्वारा संचालित इस केंद्र में प्रातः 9 बजे से साय 5 बजे तक  खरीद की जाएगी। जिसमें मोटे धान का रेट 1868 रुपए प्रति कुंतल तथा ए ग्रेड धान की कीमत 1888 रुपए होगी। श्रीमती वर्मा ने कहा कि, क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसान भाइयों को चाहिए कि, वह आधार बैंक खाता संख्या तथा खतौनी आदि अभिलेख ले जाकर किसी भी साइबर कैफे अथवा अपने मोबाइल से पंजीकरण करा सकते हैं।


     उन्होंने बताया कि, सरकार द्वारा प्रति हेक्टेयर 26 कुंतल 63 किलो की उपज निर्धारित की गई है। निर्धारित मात्रा के अनुपात से ही खरीद की जाएगी, तथा भुगतान सीधे किसान के खाते में पीएफएमएस पद्धति के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, यदि किसी किसान को किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 का भी उपयोग किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ