रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी के दौर में हाथ धोने के महत्व को दृष्टिगत प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने सभी को शपथ दिलाई कि "हम स्वयं संक्रमण से बचने के लिए साबुन से हाथ धोएंगे एवं समाज में सभी को प्रेरित करेंगे।
आपको बता दें कि, इस मौके पर मौजूद "चीफ प्रॉक्टर डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि, हमारे धर्म एवं संस्कृतियों ने भी सफाई के महत्व को बताया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यछ शिवेन्द्र सिंह उर्फ रामजी ने कहा कि, सभी छात्रों को इस मिशन से जुड़ कर हाथ धुलाई के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।" उन्होंने सही तरीके से हाथ धुलकर छात्रों सिखाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ सत्येंद्र सिंह राठौर ने कहा कि, 125 साल पहले महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वतंत्रता से महत्वपूर्ण बताया था। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव एवं एनसीसी एएनओ डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी डॉ शिशिर श्रीवास्तव, एनसीसी एएनओ डॉ विनय सिंह ने भी आपने विचार प्रस्तुत किए। एनसीसी कैडेटों एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों ने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अपने गांव और कस्बों में लोगों को हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। शिवगढ़ ब्लाक के पहाड़पुर गांव में स्वयंसेवक अन्नपूर्णा ने अपने गांव के बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके को सिखाया। इसी प्रकार शाहनवाज, विकी, अर्पिता सिंह, ओशिता, अनुपम, राजेश, अनुभव आदि ने इस जागरूकता को आगे बढ़ाया।



0 टिप्पणियाँ