पानी लगाने के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, दबंगों ने पति पत्नी और बेटे को पीटा।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर मजरे मोन गांव में धान के खेत में पानी लगाने के विवाद को लेकर विरोध कर रहे किसान को दबंगों ने जमकर पिटाई की, जिससे किसान व उसकी पत्नी कमलेशा तथा लड़का विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

     आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी रामदेव पुत्र मंगल ने आरोप लगाया है कि, वह बृहस्पतिवार की दोपहर के बाद अपने गांव नारायणपुर मजरे मोन स्थित खेतों में पानी लगाने पत्नी कमलेशा व पुत्र विजय कुमार के साथ गया था, तभी उसके पड़ोस के बुदई पुत्र चुन्नू, भरथरी पुत्र रामसेवक व प्रदीप पुत्र भरथरी, पिंटू पुत्र बुधई मौके पर लाठी-डंडों से लैस होकर आ गए तथा पानी लगाने से रोक दिया। उसके पूछने पर चारों ने मिलकर लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा, जिससे तीनों को गहरी चोटें आई है।

      पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। वहीं कोतवाल श्री राम का कहना है कि, मामले की तहरीर मिली है, मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ