रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के राजा कंशपुर गांव में एक मनचले द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी लड़की ने गांव के ही विजय प्रताप उर्फ मूंसे के विरुद्ध तहरीर देकर आरोप लगाया है कि, सुबह वह लगभग 6:00 बजे एक आवश्यक कार्य से खेतों की ओर जा रही थी, तभी गांव के ही विजय प्रताप उर्फ मूसे ने उसे पकड़ कर जमीन पर पटक दिया, और गलत नियत से जबरदस्ती करने लगा। जब उसने प्रतिरोध किया, तो प्रति पक्षी ने मुंह पर घूंचे से प्रहार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आ गई। लड़की का यह भी कहना है कि, उसके चिल्लाने पर प्रति पक्षी गालियां देते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ।
मामले में पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल श्रीराम का कहना है कि, तहरीर दर्ज कर ली गई है, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ