पत्नी से छेड़खानी करने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर सिपाही को जमकर पीटा चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

 

मारपीट में कांस्टेबल की पत्नी और बेटी भी घायल

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बीती रात महराजगंज कस्बे के गांधीनगर में स्थानीय कोतवाली में तैनात सिपाही की पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आधा दर्जन दबंगों ने सिपाही व सिपाही की पत्नी को घर के अंदर घुस कर घर में रखे 22 हजार रुपए नगद लूट ले गए, तथा लाठी-डंडों से जमकर  मारा पीटा व जान से मारने की धमकी देते हुए, मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में भर्ती कराया, जहां पर घायल सिपाही मोनू गुर्जर का अभी भी प्राथमिक उपचार चल रहा है। वहीं घायल मोनू गुज्जर की पत्नी शिखा शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महराजगंज कस्बे के गांधीनगर निवासी मनीष पुत्र रामचंद्र, पंकज पुत्र शीतला प्रसाद, रामकरण पुत्र गजराज, शिवा पुत्र सत्यम पुत्र सुशील, विपिन पुत्र पंकज सहित आठ 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, लूट व घर के अंदर घुस कर मारपीट करने तथा गाली गलौज व जान से मारने जैसी आधा दर्जन गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश में कोतवाली पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।


    आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई हुई तहरीर में वादिनी शिखा शर्मा पत्नी मोनू गुज्जर सिपाही कोतवाली महराजगंज ने कहा है कि, बीती रात दिनांक 7 अक्टूबर 2020 रात्रि 11:30 बजे कस्बा स्थित गांधी नगर वार्ड में उसके कमरे में घुस कर आधा दर्जन अज्ञात लोग दुपट्टा खींचकर अश्लील हरकत तथा छेड़खानी करने लगे। उक्त घटना को पीड़िता ने अपने पति मोनू कांस्टेबल को अवगत करा कर बुलाया, तो अभियुक्तों द्वारा पीड़िता के पति कांस्टेबल मोनू को लाठी-डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया, तथा गालियां देना बीच बचाव करने पर बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया, और और कांस्टेबल की पीड़िता पत्नी को भी मारना पीटना तथा कान में पहने सोने का कुंडल व पति की जेब में रखे 22 हजार रुपए लूट ले गए, और जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गए।

       सिपाही की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 354खा, 395, 452, 323, 504, 506 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने दूरभाष पर बताया कि, मामला संज्ञान में है। 6 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ