विधायक अदिति सिंह ने जनता से किया जनसंवाद, किसानों-गरीबों से किया यह वादा
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: महान जनसेवक स्व0 अखिलेश सिंह की जन सेवाभाव को आगे बढ़ाने के क्रम में आज उनकी पुत्री सदर विधायक अदिति सिंह अपनी प्रिय जनता से मिलने पहुंची। जनसंवाद के इस क्रम में बछरांवा विधानसभा के अंतर्गत अमावां ब्लाक के बल्ला, नरई, कलंदरगंज और अजीजगंज गांवों का भ्रमण किया। साथ ही हरचंदपुर विधानसभा के न्याय पंचायत पश्चिम गांव में जनता को संबोधित किया।
इस दौरान आज सैकड़ों की संख्या में गांववासियों ने सदर विधायक अदिति सिंह का स्वागत किया। जनसंवाद के कारवां को आगे बढ़ाते हुए अदिति सिंह ने कहा कि, यह दौरा सिर्फ एक पारिवारिक बैठक है, जिसके माध्यम से आदित्य सिंह आप सब का हाल चाल जाने आई हैं। अदिति सिंह ने कहा कि यह और इनका लालूपुर परिवार आप सब की हर संभव मदद के किये सदैव तत्पर रहेगा।
उन्होंने कहा कि, यह अपने पिता के पद चिन्हों पर चलने की पूरी कोशिश कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। जैसे इनके पिता जनता से मिलने व उनका हाल चाल जानने लोगों के बीच सदैव पहुंचते रहते थे, वैसे ही यह भी सदैव यही प्रयास रहती है कि, वे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्यों का तत्काल निवारण करें।
उन्होंने भ्रमण के दौरान जनता से कहा कि, जैसे दिवंगत विधायक अखिलेश सिंह निर्धन बेटियों की शादी में कन्या दान स्वरूप आर्थिक मदद करते थे, वैसे ही अब उनका परिवार करता रहेगा। यदि किसी परिवार व उनके परिजनों को ईलाज या बच्चों की उच्च शिक्षा या अन्य कोई भी समस्या आ रही है, तो उनके घर के दरवाजे सदैव सहयोग खुले हैं।




0 टिप्पणियाँ