बिना अनुमति लिए लाउडस्पीकर से प्रचार किया जाना निषिद्ध है, महराजगंज द्वितीय से भाजपा प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी सीज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महाराजगंज/रायबरेली: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बृहस्पतिवार की शाम महराजगंज कोतवाली पुलिस ने बगैर अनुमति के चार पहिया वाहन से लाउडस्पीकर से प्रचार कर रहे भाजपा प्रत्याशी के वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक गाड़ी को छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा था।


   आपको बता दें कि, एसडीएम सविता यादव को शिकायत मिली कि, महराजगंज द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी आरती गौतम द्वारा विगत कई दिनों से बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बांधकर प्रचार किया जा रहा है। एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी शरद कुमार को मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। 

   इसी क्रम में बृहस्पतिवार की शाम वाहन चेकिंग अभियान में लगे उप निरीक्षक जमुना प्रसाद त्रिपाठी ने लाउडस्पीकर लगे वाहन को रोककर अनुमति मांगी, तो चालक अनुमति नहीं दिखा पाया। पुलिस ने बगैर अनुमति के लाउडस्पीकर लगाकर वाहन से प्रचार करने को कानून का उल्लंघन बताते हुए गाड़ी को सीज कर दिया है।


   सीज की गई गाड़ी का नंबर यूपी 33 बीटी 0593 पिकअप है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि, वाहन सीज कर दिया गया है। नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। कोतवाल शरद कुमार ने यह भी कहा कि, बिना अनुमति लिए लाउडस्पीकर से प्रचार किया जाना निषिद्ध है। जो भी पकड़ा जाएगा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ