रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद ही पार्टी संगठन हरकत में आ गया। आनन फानन प्रदेश महासचिव सुशील पासी की अगवाई में महराजगंज प्रथम क्षेत्र लिए घोषित किए गए पार्टी प्रत्याशी छेदीलाल पासी के चुनाव संचालन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने सपा भाजपा व अन्य दलों के प्रत्याशियों के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली।
आपको बता दें कि, महराजगंज प्रथम क्षेत्र से कई दिग्गजों के मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। रायबरेली में बुधवार को हुई बैठक में जैसे ही महराजगंज प्रथम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए छेदीलाल पासी का नाम घोषित किया गया, पार्टी महासचिव सुशील पासी के निर्देश पर आज बृहस्पतिवार को मोन गांव के प्रसिद्ध धर्मस्थल महर्षि बाबा ओरी दास के मंदिर परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेसी नेताओं ने पहले महर्षि के तपोस्थली पर एक बड़ा पीतल का घंटा बांधा। उसके बाद माल्यार्पण आदि के साथ भाषण बाजी का दौर शुरू हुआ।
सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य वक्ता सुशील पासी ने भाजपा, सपा, बसपा आदि पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि, समाज में जहर घोल कर यह दल लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस सभी वर्गों, सभी धर्मों के लोगों को आपस में सामंजस्य बैठाकर विकास के रास्ते पर ले जाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि, महराजगंज प्रथम चुनाव क्षेत्र को लोगों ने चारागाह समझ रखा है। यहां से विधायकी का स्वाद चख चुके एक पूर्व विधायक तथा दो पूर्व विधायकों की पत्नी व बेटे चुनाव मैदान में इसलिए उतरे हैं, क्योंकि विधायकी के दौरान हुई लूट खसोट से उनका पेट नहीं भरा है। अब वह जिला पंचायत को लूटने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों से मतदाता को सावधान करने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है।
उन्होंने छेदीलाल पासी को निष्ठावान, ईमानदार और अनुशासित कांग्रेसी नेता बताते हुए दावा किया कि जीत उन्हीं की होगी और जिले में कांग्रेस का ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा।
कार्यक्रम में बछरावां विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि, रायबरेली की जमीन कांग्रेस की जमीन है। इंदिरा गांधी की कर्मभूमि है। सोनिया गांधी हमारी नेता हैं। इस क्षेत्र के हर मतदाता में सोनिया गांधी का प्रेम बसता है। यह चुनाव यह साबित कर देगा कि, भाजपा, सपा और बसपा के दिन लद चुके हैं। आने वाला भविष्य कांग्रेस का है, सभी पार्टी कार्यकर्ता जी जान से जुट कर लोकप्रिय प्रत्याशी छेदीलाल पासी को उनके चुनाव चिन्ह कप और प्लेट पर मोहर लगाकर भारी बहुमत से विजई बनाएं, ताकि सोनिया गांधी प्रियंका कांधी वाड्रा तथा राहुल गांधी के हाथ मजबूत हो सके।
जबकि पार्टी प्रत्याशी छेदीलाल पासी ने अपने संबोधन के दौरान हाथ जोड़ कर विनम्र भाव से कहा कि, वह कांग्रेस के निष्ठावान कार्य करता है, और हमेशा बने रहेंगे। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी तथा राहुल गांधी के साथ-साथ सुशील पासी उनके आदर्श हैं, और वह हमेशा जनता के प्रति इमानदारी से सेवा भाव की राजनीति करते आए हैं। उन्हें अगर मौका मिला तो क्षेत्र में वह विकास की गंगा बहा देंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईसीसी सदस्य वाह पूर्व ब्लाक प्रमुख राम शंकर चौधरी ने की। इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, डॉक्टर विचित्र चौधरी, भरत मिश्रा, हौसला प्रसाद तिवारी, प्रिंसू वैश्य, मऊ न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, दुर्गेश शुक्ला समेत सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद रहे।






2 टिप्पणियाँ
Koi Hamare India Mark II hand pump please Sahi Karva De itne sare Jila Panchayat sadasya
जवाब देंहटाएंRani ke Purva Gaon Mein jageshwar ke Dwar per India Maar ka handpump Rah Gaye Na Koi Pradhan Aaya Sahi karane Ke Liye Mein Koi Jila Panchayat sadasya Pani Peene Mein dikkat hoti hai Van Vibhag ke handpump se Bharte Hain kripya Karke India mata handpump Sudhar karane ki kripya Karen
जवाब देंहटाएं