रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: हसनपुर गांव में तीसरी बार प्रधानी जीतने के दावे के साथ केशव कुमार चौधरी अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। विगत दो कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य करा चुके, केशव कुमार ने समर्थकों को भरोसा दिलाया है कि, इस बार विकास कार्यों का रिकॉर्ड तोड़कर गांव की समृद्धि के नए आयाम खोले जाएंगे।
आपको बता दें कि, हसनपुर गांव में 1917 मतदाता वोट डालकर 15 अप्रैल को गांव के नए नए भाग्य विधाता का चुनाव करेंगे। जहां तक बातचीत की गई तो मतदाताओं पर एक बार फिर निवर्तमान प्रधान केशव चौधरी का ही जादू सर चढ़कर बोल रहा है। केशव चौधरी बहुत ही युवा आयु में 2005 से लेकर 2010 तक इसके बाद 2015 से लेकर अभी तक यानी दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने पिछले अपने दो कार्यकाल के दौरान गांव में बड़ी तादात में सीसी रोड बनवाई, सोलर लाइट लगवाई, और ज्यादा से ज्यादा लोगों को निशुल्क आवास तथा शौचालय दिलवाए, केशव कुमार चौधरी की वजह से गांव में दबंगों और उत्पातियों पर अंकुश लग सका।
अब तीसरी बार समर्थकों के आग्रह पर श्री चौधरी फिर मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि, इस बार उनका लक्ष्य हसनपुर गांव से इसके मजरे पूरे कोइली तक लगभग 12 सौ मीटर लंबे संपर्क मार्ग को इंटरलॉकिंग कराना है। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक नलकूप और ओवरहेड टैंक बनवाना है, तथा सीएचसी महराजगंज से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी होने के कारण उनका प्रयास रहेगा कि, एक सरकारी अस्पताल गांव में स्थापित कराया जाए। इसके अतिरिक्त जूनियर और प्राथमिक विद्यालयों में चारदीवारी बनवाकर पूरे कैंपस को वृक्षारोपण वनाच्छादित कर दिया जाए।
श्री चौधरी ने यही बताया कि, कोइली के पुरवा में कोई सरकारी भवन ना होने से पारिवारिक आयोजनों के लिए कोई भवन नहीं है। इसलिए यहां एक बारात घर भी बनवाया जाना आवश्यक है। इस कार्य को भी वह पूरा कराएंगे। इसी के साथ जनता ने आशीर्वाद दिया, तो लंगडी का पुरवा विकास के कार्यों से अछूता रह गया है, उसका भी सर्वागीण विकास कराएंगे।
केशव कुमार चौधरी का कहना है कि, एक और बहुत महत्वपूर्ण विकास कार्य यह है कि, गांव में नई आबादी में पुलिया का निर्माण होना है। इस कार्य को भी वह कराएंगे। इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों लाल बहादुर, छोटेलाल, अखिलेश, कल्लू, महादेव, सरिता, शिवांशु, बच्चू लंबरदार आदि ने मुक्त कंठ से केशव कुमार चौधरी के पिछले दो प्रधानी के कार्यकाल की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया है, कि इस बार केशव चौधरी को जनता पिछले बार के रिकार्डों को तोड़ते हुए इस बार के चुनाव में और भव्य जीत दिलाएगी।





0 टिप्पणियाँ