यदि पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी का दावा सच निकला तो, ब्लॉक ही नहीं पूरे जिले में इस परिवार की दूसरी कोई मिसाल नहीं होगी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में यूं तो बड़ी तादात में प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं, और घर घर जाकर वोट मांग रहे हैं। लेकिन क्षेत्र में एक ऐसा परिवार भी है, जिसमें परिजनों और समर्थकों कुल को मिला लें, तो 7 लोग किसी न किसी पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। जिनमें ऐसा दावा किया गया है कि, सभी प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। इसके बाद ब्लाक प्रमुख पद पर अपने आप को जिताने की तैयारी होगी।


   आपको बता दें कि, पंचायती चुनाव में आरक्षण व्यवस्था लागू होने के बाद सीटों के आरक्षण में भारी फेरबदल हुआ है। कई ऐसी सीटें हैं, जिन पर धुरंधर लड़ते थे। किंतु नए नियमों के मुताबिक ऐसे सभी प्रत्याशी ढेर हो गए। क्योंकि उनके क्षेत्र की सीट या तो अनुसूचित जाति, या फिर अनुसूचित जनजाति महिला या पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षित हो गए। ऐसे में विगत 30 वर्षों से क्षेत्र में प्रभुत्व कायम रखने वाला एक परिवार जो पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी का है, इसके सामने भी समस्याएं आईं, लेकिन अपने जनाधार पर विश्वास कायम रखते हुए श्री चौधरी की अगुवाई में परिवार और स्टाफ के लोगों को मिलाकर इस बार भी यह परिवार 7 लोगों को चुनाव लड़ा रहा है। सभी प्रत्याशियों की स्थिति काफी सुदृढ़ बताई जाती है।


   आपको यह भी बता दें कि, असनी गांव में तो राम शंकर चौधरी सीट के सामान्य होने पर अपने मंझले बेटे दिलीप चौधरी को प्रधानी का चुनाव लड़ा रहे हैं। तो हरदोई सीट पर अब तक उनके बेटे आलोक चौधरी प्रधान थे, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो जाने पर आलोक चौधरी के एक कार्यकर्ता को प्रधानी लड़ाई जा रही है। दोनों सीटों पर इसी परिवार के काबिज हो जाने की पूरी संभावना है।

     इसके अलावा आसपास की 7 सीटों पर जिनमें एक सीट पर स्वयं राम शंकर चौधरी बीडीसी का चुनाव लड़ रहे हैं, तो दूसरी सीट पर उनके सबसे छोटे लड़के कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उर्फ नान्हचून चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त उनके भतीजे रजत चौधरी भी चुनाव मैदान में लड़कर बीडीसी बनने की हसरत रखते हैं। इसके अलावा राम शंकर चौधरी के बहुत ही विश्वसनीय कार्यकर्ताओं राजकुमार, रामबरन, राजेश कुमार तथा रामप्रकाश बीडीसी सदस्य बनने के लिए पर्चे दाखिल कर चुके हैं। इन सब का चुनाव प्रचार चरम पर है। 


   बड़े ही विश्वास के साथ राम शंकर चौधरी ने मीडिया से कहा कि, इन सभी सीटों पर जनता उन्हें या उनके समर्थकों को ही चुनाव जीताएगी। जैसा कि, हर दम होता आया है। यदि श्री चौधरी का दावा सच निकला तो, पूरे ब्लॉक में ही नहीं पूरे जिले में यह ऐसा परिवार होगा जिसकी दूसरी कोई मिसाल नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ