रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: मौजूदा पंचायती चुनाव में मादक पदार्थों के प्रयोग पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिस प्रकार पुलिस धड़ाधड़ छापे मार रही है, वह अपने आप में ऐतिहासिक है।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह को सूचना मिली कि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेबुलापुर मजरे कुंभी में काफी दिनों से एक अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है, उन्होंने तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया और उनके दिशा निर्देशन में आबकारी निरीक्षक कीर्ति प्रकाश पांडेय तथा सर्विलांस टीम के उप निरीक्षक अमरेश त्रिपाठी की एक टीम गठित हुई। बछरावां थाने के उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह सर्विलेंस टीम के आरक्षी संतोष सिंह, रामाधार पटेल, त्रिवेणी सिंह, अरुण सिंह, दुर्गेश सिंह, पंकज यादव, सुरेश यादव, कौशल कुमार, राजीव शुक्ला, आबकारी आरक्षी अमरेंद्र सिंह, अजय सिंह, रामनाथ मौर्या तथा बछरावां थाने के आरक्षी उदित राणा रविशंकर तथा महिला आरक्षी अंजलि की एक टीम बनाकर चिन्हित स्थान की घेराबंदी कर दी गई। फैक्ट्री के अंदर मौजूद अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, परंतु पुलिस की सक्रियता के चलते उन्हें सफलता नहीं मिली।
पुलिस को मौके पर शैलेंद्र जयसवाल उर्फ बिक्कू पुत्र अहिरवा दीन निवासी बैती थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली, नवीन जयसवाल पुत्र राम कुमार जयसवाल निवासी पुरेमितीई थाना हैदर गढ़ जनपद बाराबंकी, देशराज प्रजापति पुत्र संतोष कुमार निवासी बसंतपुर थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी, विजय सिंह पुत्र जय सिंह निवासी कुबई थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, माताफेर यादव पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी नेबुलापुर मजरे कुंभी थाना शिवगढ़ एवं हेमा उर्फ लतीफ पुत्र आबिद अली निवासी उनसारी तकिया थाना हैदरगढ़ को पकड़ लिया गया।पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान मौके पर से 189 पेटी में विभिन्न कंपनियों के पर लगी हुई 8505 पव्वा अर्थात 1701 लीटर शराब प्राप्त हुई। इसी के साथ विभिन्न कंपनियों के 20000 रैपर, 17000 ढक्कन, 8 बड़े ड्रम, दो छोटे ड्रम, 5 लीटर स्प्रिट भी बरामद हुई है। वहीं मौके से ही पुलिस को एक अदद बोलेरो गाड़ी नंबर यूपी 32 एन पी7903 व एक स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर यूपी 32 बी टी2908 तथा एक अदद टाटा हेक्सा गाड़ी नंबर यूपी 32 जेबी7071 भी प्राप्त हुई। पुलिस के अनुसार इन गाडियों का प्रयोग अवैध शराब की सप्लाई के लिए किया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों में शैलेंद्र सिंह इससे पूर्व भी गैंगस्टर तथा आबकारी अधिनियम एवं धारा 419, 420, 467, 468, 471 व 34 भारतीय दंड विधान के तहत 2 बार जेल जा चुका है।
पुलिस ने यह भी बताया कि, नवीन जायसवाल कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, बाराबंकी जनपद के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में 4 बार जेल जा चुका है। उसके ऊपर जनपद बाराबंकी के मसौली व हैदरगढ़ पुलिस द्वारा गैंगस्टर तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जेल भेजा जा चुका है।

0 टिप्पणियाँ