रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिला पंचायत महराजगंज प्रथम वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक राजा राम त्यागी के चुनावी रणनीति के लिए आज पार्टी द्वारा इस वार्ड के भाजपा पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बछरावां क्षेत्र के विधायक राम नरेश रावत और पूर्व एमएलसी तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें चुनाव जीतने के टिप्स दिए।
आपको बता दें कि, यहां झलकारी बाई शिक्षा निकेतन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, हमारी चुनावी रणनीति में पन्ना प्रमुखों का दायित्व सबसे अधिक है। पन्ना प्रमुख अपने अपने पन्ने पर उल्लिखित परिवारों और मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं, साथ ही बूथ प्रमुख, सेक्टर प्रमुख, अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर प्रत्येक मतदाता तक भाजपा के संदेश को पहुंचाने का काम करें।
इसी क्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व द्वारा जो प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं, हर प्रत्याशी को पूरी क्षमता और ताकत के साथ जुड़कर हमें जिताना होगा, तभी भाजपा का वर्चस्व कायम रहेगा। उन्होंने श्री त्यागी को समर्थ समर्पित और निष्ठावान ईमानदार जन सेवक बताते हुए कहा कि, उनको भारी बहुमत से जिताना होगा। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन शत्रोहन सिंह मौर्य, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनील मौर्या, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर अवस्थी, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, वार्ड प्रमुख भूपेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, महिला मोर्चा की विधानसभा प्रभारी वंदना सिंह आदि ने भी संबोधित किया।सभी ने त्यागी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया है। इसके उपरांत राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह एवं बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने सम्मेलन में मौजूद सभी बूथ संयोजक, सेक्टर संयोजक समेत भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें माला पहना कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर मिश्रा, चंद्रभान सिंह, सतीस कुशमेश, विजय धोनी, रामकुमार यादव, चंद्रपाल यादव, जगदीश लोधी, रामदेव मौर्य, शिव शंकर शुक्ला, महावीर श्रीवास्तव, सतीश कोरी, रोहित कुमार, राम लखन चौहान समेत बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ