रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जनपद रायबरेली की सर्वाधिक लोकप्रिय सदर विधायक अदिति सिंह के शिवगढ़ विकास खण्ड क्षेत्र के गऊघाट मजरे बरियारपुर एवं दरियावगंज मजरे रीवा में आगमन पर क्षेत्रीय युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
आपको बता दें कि, सदर विधायक अदिति सिंह अपने पिता पूर्व सदर विधायक स्व. अखिलेश सिंह के नक्शे कदम पर चलते हुए राजनीति कर रही हैं। जिस प्रकार पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह सम्पूर्ण जनपद में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते थे, उन्होंने कभी भी दलगत और जातिगत राजनीति नही की बल्कि उससे ऊपर उठकर विकास कार्यों पर पुरजोर बल देते हुए सदैव जनपद की सेवा की। अब उनकी पुत्री सदर विधायक अदिति सिंह भी जनपद के सम्पूर्ण विकास के लक्ष्य को पूरा करने के क्रम में शिवगढ़ विकास खण्ड पहुँची। अदिति सिंह ने अपने संबोधन में कहा है कि मैं क्षेत्र के दूरदराज से आये हुए सभी सम्मानित नागरिकों का आभार प्रकट करती हूँ और यह कोई चुनावी दौरा नही है, मैं सिर्फ अपने स्वजनों से मिलने एवं कुशलक्षेम जानने व आपसभी का आशीर्वाद लेने आयी हूँ, और कहा कि जो स्नेह आप सब ने मुझे दिया है, यह स्नेह विधायक के रूप में न देकर अपितु अपनी बेटी के रूप में दिया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलवीर सिंह पप्पू, वीरेन्द्र द्विवेदी, त्रियुगीनारायण सिंह, रणविजय सिंह, हनुमान सिंह, गुरु प्रसाद निर्मल, प्रवीण त्रिपाठी, वीरभान सिंह, ध्यानू पाण्डेय, विवेक सिंह, मो. महमूद व फकीर मोहम्मद उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ