रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव हनुमानगढ़ी मजरे अतरेहटा में 4 अप्रैल 2020 को घर में घुसकर नाबालिक के साथ कथित रूप से दुराचार किए जाने के मामले में एसपी के आदेश से आज महराजगंज कोतवाली ने एक अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि, विगत 4 अप्रैल 2020 को रात्रि के समय गांव का ही रहने वाला शैलेन्द्र पुत्र अयोध्या मौर्य ने उन लोगों की अनुपस्थिति में घर पर मौजूद उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर जान से मारने और जाति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। मामले को लेकर उसने स्थानीय थाने से लेकर जिला स्तर तक काफी दौड़ लगाई, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई।
भुक्तभोगी विगत मंगलवार को महराजगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आए पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से मिलकर अपनी आपबीती बताई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को दर्ज कर विवेचना कर कार्यवाही किए जाने का कड़ा निर्देश दिया था।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आज मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल श्रीराम का कहना है कि, अभियुक्त के विरुद्ध दुराचार मारपीट तथा जान से मारने की धमकी व गाली गलौज और एससीएसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी द्वारा की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ