रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा मजरे मोन में खेतों से पानी चले आना से फसल के बर्बाद हो जाने की शिकायत करना एक किसान को महंगा पड़ा गया। जबकि शिकायत मिलने से नाराज दबंगों ने किसान की जमकर पिटाई कर दी। मामले में घायल किसान की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसे मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी बधई पुत्र रामरतन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, प्रति पक्षी रामदेव व कमलेश पुत्रगण मंगल के खेत उसके खेत से मिले हुए हैं। प्रति पक्षी गणों ने अपने खेतों में पानी लगाया, किंतु देखभाल नहीं की। पानी उनके खेतों से आकर बुधई के खेतों में भर गया। जिससे धान की फसल को क्षति पहुंची। तो बुधई व कमलेश से इसकी शिकायत की। जिस पर रामदेव व कमलेश ने रामदेव के पुत्र विनय और कमलेश के पुत्र संजय के साथ मिलकर लाठी-डंडों और लात घुसा से बुधई की जमकर पिटाई की, और गाली गलौज देते हुए रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।
घायल अवस्था में बुधई को थाने लाया गया, पुलिस ने उसकी तहरीर पर चारों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, और बधई को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाल श्रीराम का कहना है कि, मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के उपरांत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ