परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: परिजनों द्वारा डांट दिए जाने से क्षुब्ध होकर 16 वर्षीय किशोरी ने जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

     आपको बता दें कि, मामला सोमवार की दोपहर का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरी मजरे ओया के रहने वाले श्री राम की पुत्री शालिनी को किसी बात पर परिवार वालों ने डांट दिया। तैश में आकर लड़की ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जब जहर ने असर दिखाना शुरू किया, तो परिजन उसे लेकर सीएचसी आए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ