हाथरस कांड: कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव ने यूपी की योगी सरकार पर साधा निशाना।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: यूपी के हाथरस सहित प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर में राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठना शुरू हो चुके हैं। सूबे की योगी सरकार को विपक्ष की ओर से लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर घेरा जा रहा है। इस बीच, सोमवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशील पासी ने हाथरस में हुए बाल्मिक समुदाय की बेटी के साथ दुष्कर्म और उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। श्री पासी ने यहां सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि, पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 1 दर्जन से अधिक बलात्कार और हत्याएं हुईं हैं। हालांकि सीएम के प्रचार में तो यूपी 'अपराधमुक्त' हो चुका है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। सच्चाई यह है कि, कुछ अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। जवाबदेही किसकी है? कांग्रेस नेता ने हाथरस में हुई बाल्मीकि परिवार की बेटी सहित उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के साथ हो रहे दुष्कर्म मामले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है।

      आपको बता दें कि, हाथरस में अपराधियों द्वारा बाल्मीकि परिवार की बेटी के साथ हुए दुष्कर्म जिसमें उसकी मौत हो चुकी है। मामले में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कह रहे थे। सुशील पासी ने अभी 2 दिन पहले स्थानीय पत्रकार वार्ता में कहा था कि, उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है, और यहां तक कि पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। हाथरस में जिस प्रकार पुलिस और प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया। उसकी वह निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि, पत्रकारों के साथ हाथरस में किए गए अलोकतांत्रिक व्यवहार का योगी सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। समय का इंतजार करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ