व्यापारियों का शोषण बार्दस्त नहीं होगा-बसन्त सिंह बग्गा।। Raebareli news ।।

 

एसआईवी छापों, मण्डी शुल्क एवं टोल टैक्स से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: व्यापारियों का एक समूह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा के नेतृत्व में एसआईवी छापों, मण्डी शुल्क एवं टोल टैक्स की समस्याओं के बाबत एक ज्ञापन मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित जिलाधिकारी रायबरेली के माध्यम से दिया।  जिलाधिकारी की ओर से ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दिव्या ओझा ने प्राप्त किया एवं सम्बन्धित तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। 

     आपको बता दें कि, ज्ञापन देने के उपरांत बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि, प्रदेश का व्यापारी प्रदेश सरकार को ईमानदारी से टैक्स प्रदान कर रहा है। लाकडाउन के कठिन समय में उद्योग व्यापार की हालत काफी दयनीय चल रही है। ऐसे हालात में एसआईवी छापों, मण्डी शुल्क एवं टोल टैक्स थोपना व्यापारियों का उत्पीड़न है। श्री बग्गा ने मांग किया कि, जी.एस.टी. विभाग के कमिश्नर द्वारा परिपत्र संख्या-2020-21/590 दिनांक 10-09-2020 द्वारा विशेष अनुसंधान शाखा द्वारा प्रतिमाह 10 व्यापारियों का चयन कर उनके यहाँ तलाशी एवं छापे डालने का नया प्राविधान किया गया है। इस आदेश के लागू होने से व्यापारियों का आर्थिक दोहन, शोषण, अपमान और उत्पीड़न होगा। व्यापारियों के हित में इस आदेश को वापिस करायें।       

     प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि, प्रदेश में टोल टैक्स के नाके दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं एवं उनकी दरें बहुत ज्यादा है, किसी भी सड़क से जायें, तो कम से कम लगभग दो रूपये प्रति किलोमीटर टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। यह प्रदेश की जनता एवं व्यापारियों पर भारी बोझ है। जनहित में टोल टैक्स में 50 प्रतिशत की कटौती की जाए। श्री रस्तोगी ने कहा कि, मुख्यमन्त्री द्वारा 5 जून 2020 को मण्डियों के बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर से मण्डी शुल्क समाप्त कर दिया था, किन्तु मण्डी के अन्दर कारोबार करने वाले व्यापारियों पर से मण्डी शुल्क समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए मण्डी के व्यापारी घोर संकट एवं तनाव में है। व्यापारी हित में मण्डी के अंदर के व्यापारियों पर से भी मण्डी शुल्क समाप्त किया जाये।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, मो0 शाकिब कुरैशी, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, अश्वनी श्रीवास्तव, आशु श्रीवास्तव, पवन अग्रहरि, सर्वेश नारायण सिंह, राघवेन्द्र सिंह, रज्जन गुप्ता, जितेन्द्र मौर्या, राहुल, कुनाल, अशोक, राकेश, अमित, बाबू भाई आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ