नहर में मिला अज्ञात युवक का शव क्षेत्र में फैली सनसनी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम सभा इशिया के मजरे मैडई खेरा के पास स्थित माइनर में एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी के बाहर निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


      आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार कुछ किसान जब प्रातः अपने खेतों की ओर गए, तो उन्हें नहर में बहकर आई हुई एक लाश दिखाई पड़ी। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई। थानाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकाला गया। स्वयं थाना अध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों के साथ पानी के अंदर जाकर लाश निकलवाने में सहयोग किया गया। मृतक काली रंग की पेंट और शर्ट पहने हुए है। कयास लगाया जाता है कि, उक्त युवक की लाश शारदा नहर से पानी के साथ बहक़र माइनर में आ गई है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, परंतु पहचान नहीं हो सकी, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृत्यु का कारण हत्या है अथवा डूबना यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ