सोपोर में हुए आतंकी हमले में डलमऊ का लाल शहीद।। Raebareli news ।।

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: आतंकी हमले में शहीद हुए रायबरेली के जवान की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया है। जिसे देखो उसी की आंखों से आंसू बह रहे हैं। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मीरमीरानपुर निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह 35 पुत्र नरेंद्र प्रताप सिंह की सोमवार को देश के दुश्मनों से मोर्चा लेते हुए शहीद हो गए हैं। जवान के शहीद होने की खबर परिजनों को लगते ही घर में कोहराम मच गया है। बात जैसे ही ग्रामीणों को पता चली वैसे ही गांव में मातम छा गया। 

    आपको बता दें कि, शहीद का परिवार मलिक मऊ रायबरेली में रहता है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह सीआरपीएफ बटालियन श्रीनगर में तैनात था। सोमवार को दुश्मनों से मोर्चा लेते समय शहीद हो गया। शहीद जवान के तीन बहने और एक पुत्र है। बहनों में शीलू और प्रीति की शादी हो चुकी है, जबकि ज्योति सिंह पंचायत सचिव के पद पर तैनात हैं, तथा उनके 7 वर्षीय पुत्र कुशाग्र को भी पता नहीं कि, उनके परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। शहीद की पत्नी चांदनी सिंह एवं उनकी मां सीता सिंह का रो रो कर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ