रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: धान के खेतों में पानी लगाने के विवाद को लेकर एक पक्ष से 4 लोगों ने एक महिला को जमकर लात घूचों से पीटा जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर 2 महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि, कोतवाली महराजगंज के गांव की रहने वाली सुनीता पत्नी राम अधार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, वह अपने धान के खेतों में पानी लगाए थी। तभी गांव के ही राधेश्याम पुत्र रामेश्वर व विष्णु कुमार पुत्र राधेश्याम तथा राधेश्याम की पत्नी लीला व पुत्री अर्पणा ने आकर उसे पानी लगाने से रोका, जब वह नहीं मानी, तो चारों ने मिलकर उसकी जमकर लात घूंसे गिरा गिरा कर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।
पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। कोतवाल श्रीराम का कहना है कि, तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।

0 टिप्पणियाँ