रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जनपद के ऊंचाहार विधानसभा के खोजनपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान मे शामिल मीना मंच से जुडी शिक्षिकाएँ, आंगनबाडी कर्यकत्री, महिला पुलिस कर्मी, सामजिक कार्य करने वाली महिलाएं, महिला स्वस्थ्य्कर्मी को मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह कैबिनेट मंत्री ग्राम्य विकास ने प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह कैबिनेट मंत्री मंत्री ने कहा कि, मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं आत्मरक्षा के लिये प्रेरित किया जा रहा है। योगी योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति के सम्मान और सुरक्षा को देखते हुए मिशन शक्ति की शुरुआत कराया था। जिसका बेसिक शिक्षा से जुडी शिक्षिकाएँ, महिला पुलिस कर्मी, आंगनवाड़ी कर्यकत्रियों ने सफल बनाने मे पूरी तन्मयता से काम किया है। आज हमे खुशी हो रही है कि, भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऐसा कार्यक्रम किया, जिससे नारी शक्ति का सम्मान करने का अवसर हमे मिला है।
कार्यक्रम के आयोजक अतुल सिंह ने कहा कि, नारी शक्ति का सम्मान करना हम सभी का कर्तब्य है। आज श्री सिंह के आने से नारी शक्ति का सम्मान करने की और अधिक प्रेरणा मिली है।श्री सिंह ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि, हम हमेशा गरीबों, असहायों व पीड़ितो की सेवा करने के लिये तत्पर रहते हैं।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि का जगतपुर, चड़रई चौराहा, बाबुगंज, सवैया तिराहा, कबीर गंज आदि स्थानो पर सैकड़ों मोटर साइकिलों से अतुल सिंह के नेतृत्व मे स्वागत किया गया। इस दौरान अतुल सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर मंत्री जी का चांदी का मुकुट पहनाकर व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
इस मौके पर मौजूद बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि, महिलाओं एव बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एव स्वालंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान के तहत शिक्षिकाओं ने बहुत अच्छा काम किया है। विधायक ने कहा कि, अतुल सिंह का यह प्रयास सराहनीय है। कुंवर जितेन्द्र सिंह, राजेन्द्र चतुर्वेदी, सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रंजना चौधरी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन एस0एस0 पान्डेय जी ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, राम लखन गुप्ता, विन्ध्यवासिनी कुमार त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष ऊंचाहार शैलेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष गौरा अनुराग मिश्रा, अभिलाख चन्द्र कौशल, सनकठा प्रसाद पान्डेय, ओम प्रकाश साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश मौर्या, सुनील पान्डेय, सुधीर गुप्ता, युवा नेता अरुण सिंह, दीपू सिंह चौहान, पप्पू मिश्रा, विम्लेंद्र बाजपेयी, राकेश यादव, राहुल सिंह, विकास सिंह, हरिकेश मौर्या, सत्यंम साहू, अंकित गुप्ता आदि सैकडो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।









0 टिप्पणियाँ