गस्त की खुली पोल, लकीर पीट रही शिवगढ़ पुलिस।। Raebareli news ।।

 


रजनीकान्त अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग स्थित अकेला घर मजरे पिपरी गांव में सोमवार बीती रात पुलिस की गस्त की पोल खोलते हुए सड़क किनारे लगे सोलर हाई मास्क लाइट की 4 बैटरीयांं चोरी हो गई। भाजपा नेता के दरवाजे से सोलर लाइट की बैट्री चोरी होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


     आपको बता दें कि, शिवगढ़ स्थित बांदा बहराइच मार्ग के किनारे अकेला घर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश बाबू तिवारी का बना हुआ है। उसी के सामने क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत द्वारा सोलर हाई मास्क लाइट लगवाई गई थी। जिसकी सोमवार की बीती रात चोरों ने केबल काटते हुए चारों बैटरीयांं उड़ा दी। क्षेत्र में बांदा बहराइच मार्ग स्थित भाजपा नेता राकेश बाबू तिवारी के दरवाजे से बैटरीयोंं की चोरी का होना खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। 


   क्षेत्रीय लोगों की माने तो विगत कई दिनों से छोटी मोटी चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। मामले में थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि, मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ