बारात घर में गोकशी के मामले में तीन अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल एक दर्जन से अधिक फरार।। Raebareli news ।।

 

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र शिवगढ़ के अलीपुर गांव में रविवार की सुबह गोकशी का मामला प्रकाश में आते ही क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी व  शिवगढ़ थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ढाई कुंतल गौ मांस के साथ तीन लोग गिरफ्तार किया। वहीं लगभग आधा दर्जन लोग फरार है। 

    आपको बता दें कि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव स्थित बारात घर में रविवार की सुबह लगभग 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि, वहां पर गौ हत्या करके मांस पैकिंग का कार्य चल रहा है। इतना सुनते ह पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। थानाध्यक्ष शिवगढ़ धीरेंद्र यादव चौकी इंचार्ज गुमावा कृष्णचंद्र कनौजिया मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और वहां पर चल रहे गोकशी के मामले में छापा डाल दिया। किंतु उससे पूर्व ही गौ तस्करों को उसकी भनक लग गई और वह सभी फरार हो गए। 

     मौके पर गौहत्या करने वाले कटर आदि उपकरण मिले। थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने सुरागरसी करते हुए सद्दाम पुत्र इसरार निवासी खैराना थाना महराजगंज, इबरार पुत्र कल्लू खैराना थाना महराजगंज तथा तफसीर अहमद पुत्र तौसीफ अहमद निवासी विचाला थाना रुधौली जिला फैजाबाद को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। रात भर की चली इस कार्यवाही में 3 लोग ही पुलिस के हाथ लग सके।

     जबकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि, इस गोकशी के मामले में क्षेत्र के लोगों का भी हाथ है, और उनको कुछ बाहुबली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। इधर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि, कार्यवाही चल रही है, 3 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। बाकी जितने भी लोग इसमें सम्मिलित हैं, सभी को जेल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ