कोरोना अपडेट: दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, टीकाकरण सिफर, 152 लोगों का हुआ टीकाकरण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कोरोना संक्रमितो के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को हुई जांचों में क्षेत्र के अलीपुर और दसवंतपुर गांव में 1-1 कोरोना संक्रमित लोग पाये गये। जिसके चलते दोनों गांव की सैंपलिंग कराई गई।

   आपको बता दें कि, जानकारी देते हुए बीपीएम कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, आज अलीपुर और दसवंतपुर गांव में कुल मिलाकर rt-pcr से 65 और एंटीजन टेस्ट किट से 87 लोगों का परीक्षण किया गया। जिनमें अलीपुर गांव में एक 25 वर्षीय मुस्लिम युवती तथा दसवंतपुर में 21 वर्षीय युवक पाजिटिव पाये गये है। इसके अलावा शनिवार को भी कुसडी सागरपुर, कुबना, महराजगंज सीएचसी में 108 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा और 80 लोगों का आरटी पीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। परिणाम 72 घंटे बाद आएगा।

     उन्होंने यह भी बताया कि, शनिवार को 10 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया था, जबकि रविवार को यह संख्या जीरो रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ