शर्मसार: 52 वर्षीय फुफेरे भाई ने 19 वर्षीया (रिश्ते में बहन) के साथ जबरन किया मुंह काला, गर्भवती होने पर खुला राज, मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तो को शर्मसार करने की घटना प्रकाश में आई है। जबकि विगत 3 फरवरी को रिश्तेदारी में आए एक शादीशुदा बच्चों वाले 52 साल के व्यक्ति ने रिश्ते में लगने वाली बहन के साथ उसे अकेला पाकर जबरन दुराचार किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गई, और यह बात उसने अपने भाई और भाभी से बताइ। मामला रविवार को कोतवाली पहुंचा, जिस पर कोतवाल रेखा सिंह ने रिश्तेदार के विरुद्ध न केवल मुकदमा दर्ज किया, बल्कि उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

      आपको बता दें कि, गांव निवासिनी 19 वर्षीय लड़की 3 फरवरी को घर पर अकेली थी, तभी उसकी बुआ का लड़का जगदीश पुत्र मंगल निवासी शोभापुर थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली उसके घर आया, और लड़की को अकेला पाकर जबरन उसके साथ मुंह काला किया। लोक लाज की वजह से लड़की ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब उसे गर्भ ठहर गया, तो पूरी बात उसने अपने भाभी और भाई को बताई। भाई ने आज कोतवाली पहुंचकर अभियुक्त के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है।

     कोटवाल रेखा सिंह ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराते हुए, आनन फानन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। कोतवाल का कहना है कि, मामले की विवेचना कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ