रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बिशनपुर के मोहल्ला ओम नगर निवासी शुभम सोनकर पुत्र विनोद सोनकर 6 दिन तक मौत से संघर्ष करने के बाद अंततः जिंदगी की जंग हार गया।
आपको बता दें कि, विगत 18/19 की रात बिशुनपुर निवासी शुभम सोनकर पुत्र विनोद सोनकर जो फल बेचने का काम करता है, अपने व्यापारिक कार्य से कहीं जा रहा था, तभी राजामऊ मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन द्वारा उसे टक्कर मार दी गई, और वह सड़क के किनारे घायल होकर बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे सड़क के किनारे पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची 112 द्वारा अपनी गाड़ी से बछरावां अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परंतु जिला अस्पताल वालों ने उसे लखनऊ भेज दिया, डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका, आज उसने लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत से जिंदगी की जंग लड़ते लड़ते हार गया और दम तोड़ दिया।
मामले में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, लखनऊ में मृत्यु होने के कारण पोस्टमार्टम इत्यादि वहीं संपन्न होगा। परंतु उन्हें उसके घायल होने के घटना की पूरी जानकारी है। इसी आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश सुरु कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ