रायबरेली जिले में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, 77 मिले नए संक्रमित, पांच ने तोड़ा दम।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाज के दौरान जनपद के पांच और मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना के चपेट में आने के बाद अब तक 320 मरीज दम तोड़ चुके हैं। राहत की बाद यह है कि, पहले से संक्रमित 131 मरीज स्वस्थ भी हुए, जबकि मंगलवार को जांच के बाद 77 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें मिलाकर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 737 हो गयी, इनमेें से 393 मरीज होम आइसोलेट हैं। 

    आपको बता दें कि, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि, कोरोना संक्रमित होने से अस्पताल में भर्ती कराए गए पूरे अहिरन छतोह, मुरैठी गदागंज, प्रतापपुर लालगंज, महराजगंज और शहर के अमर नगर के एक-एक मरीज की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि, रेल कोच के एल-2 में 46 और एम्स के एल-3 अस्पताल में 22 मरीजों को भर्ती करके कोरोना से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।    शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 5372 लोगों की जांच की। इसमें 77 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले से संक्रमित 131 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में 737 एक्टिव मरीजों में 393 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ