नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू और उनके पति भाजपा नेता प्रभात साहू कोविड-19 टीका लगाते हुए
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज के चेयरमैन सरला साहू ने अपने पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू के साथ सीएचसी पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया, और उन्होंने लोगो विशेष कर कस्बे के लोगों का आवाहन किया कि, वह लोग भी सीएचसी पहुंचकर कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि, कोरोना टीकाकरण का स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता है। कोरोना की इस महामारी में टीका हमारे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षा का कवच है।
आपको बता दें कि, चेयरमैन सरला साहू ने कहा कि, टीकाकरण के बाद भी 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी, के नियम का भी सख्ती से पालन किया जाए, तो इस महामारी से बचा जा सकता है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने कहा कि, अभी भी लोगों में कोरोना टीका करण को लेकर काफी भ्रम है। इस भ्रम को दूर करके लोगों को प्रत्येक दशा में टीकाकरण का लाभ लेना चाहिए। यह समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस मौके पर अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू और नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू का स्वागत करते हुए कहा कि, इन लोगों के टीका लगवाने से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी, और लोगों के अंदर जो हिचक है, वह दूर होगी।टीकाकरण के बाद आधा घंटा सीएचसी में डॉक्टरों की निगरानी में बिताने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रभात साहू ने कहा कि, उन्होंने कस्बे सहित क्षेत्र के आसपास के लोगों को आश्वस्त किया है कि, कोरोना से जुड़ी कोई भी समस्या या परेशानी से इलाज के लिए उन्होंने आज से एक नया अभियान शुरू किया है। यदि इससे पीड़ित कोई भी व्यक्ति उनसे मदद मांगेगा, तो वह मुफ्त में उसका इलाज कराएंगे। इलाज का जो भी खर्च आएगा वह अपने पास से करेंगे। श्री साहू की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया है।

0 टिप्पणियाँ