रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज नगर पंचायत के सभासद और बसपा के तेजतर्रार नेता फिरोज अहमद कुरैशी को बसपा का जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर पार्टी से जुड़े लोगों ने हाई कमान के निर्णय की सराहना करते हुए फिरोज अहमद कुरैशी को बधाई दी है, और आशा जताई है कि, उनके संगठन में पद संभालने के बाद पार्टी का संगठन उत्तरोत्तर मजबूत होगा।
आपको बता दें कि, बसपा के वरिष्ठ सेक्टर प्रभारी गया चरण दिनकर द्वारा बसपा जिला संगठन के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। जिसमें फिरोज अहमद कुरैशी को जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। यह खबर जब यहां पहुंची तो वरिष्ठ नेता पूर्व सभासद अशोक भारती के आवास पर एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए फिरोज को बधाई दी, और मिष्ठान वितरित किया।
इस मौके पर रत्नेश चौधरी, रामबरन पासी, राकेश गौतम, चूड़ामणि, बजरंगी पासी, हीरालाल शाक्य, डॉक्टर संतोष, श्रीकांत पासी, श्रीधर जायसवाल, शेष प्रकाश, शहजादे खान, राममिलन गौतम, कैलाश गौतम आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ