शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना टीकाकरण अभियान ने तेजी पकड़ ली है। आज स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मझगवां गांव में 40 लोगों, जबकि हलोर और जमुरांवा में 30 लोगों का और सीएचसी मुख्यालय पर 6 लोगों को 45+ वर्ग में टीकाकरण किया गया। जबकि 18+ वर्ग के 44 लोगों को टीका लगाया गया।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, आज पूरे अहलादी और पूरे नायब में 104 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा टेस्ट किया गया। जबकि 70 लोगों का आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि, टीकाकरण के दौरान मजगवां गांव में पहले तो ग्रामीणों ने काफी ना नुकर की। लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल दर्शिता श्रीवास्तव और कानूनगो श्रीकांत पांडेय के समझाने बुझाने पर टीकाकरण का कार्य सुगमता से संपन्न किया गया। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता जताते हुए बताया कि, आज कोई भी व्यक्ति कोरोना से पॉजिटिव नहीं पाया गया है।

0 टिप्पणियाँ