सेवा ही संगठन' मुहिम के तहत किये गए कार्यों की भाजपा नेता अतुल सिंह ने दी जानकारी।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: बीजेपी नेता अतुल सिंह ने बताया कि, केंद्र की मोदी सरकार के 30 मई को दूसरे कार्यकाल के दो साल होने पर 'सेवा ही संगठन' मुहिम चलाई गई, जिसके तहत समाज सेवा के कार्य किए गए। संगठन द्वारा रक्तदान शिविर, मेडिकल सुविधाएं और राशन किट इत्यादि वितरित की गईं। यह सेवा का कार्य प्रदेशभर के जिलों के कार्यकारिणी सदस्य के माध्यम से किए गए। उन्होंने कहा कि, इसी तरह से आगे भी संगठन द्वारा सेवा का कार्य जारी रहेगा। इसी क्रम में सेवा ही संगठन के तहत ऊंचाहार विधानसभा के गौरा ब्लाक के झरहा चौराहा, चौहान का पुरवा गांवों में कोरोना से बचने के लिए मास्क भी वितरित किए गए। 

   आपको बता दें कि, श्री सिंह ने कहा कि, कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी है, साथ ही सभी को मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। अब पूरे भारत में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लग रहा है।श्री सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि, जल्द से जल्द सभी को वैक्सीन लग जाए। इसके अलावा कोरोना बीमारी से लड़ते हुए हम सबको आगे बढ़ना है, और देश को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि, मोदी के प्रयास से सभी जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है। नि:शुल्क गैस कनेक्शन, निशुल्क विद्युत कनेक्शन, किसान सम्मान निधि का लाभ सभी को दिया जा रहा है। 

  वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने में लगे हैं। सभी जरूरतमंदों को सरकार नि:शुल्क राशन मुहैया करा रही है। 

   इसके अलावा श्री सिंह ने बताया कि, प्रदेशभर में 7,010 गांवों में बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने सेवा के कार्यों में भाग लिया। 907 वार्डों में 5,762 पदाधिकारियों और 528 जनप्रतिनिधियों के ओर से 1,390 जनजागरण अभियान चलाए गए, 1 लाख से ज्यादा सैनेटाइजर और मास्क बांटे गये। साथ ही 4,758 कोविड किट भी वितरित की गई। श्रमिकों को 10 हजार राशन और इतने ही खाने की किट दी गई। 1521 स्थानों पर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाये गए।

   इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डीएन पाठक, प्रधान प्रतिनिधि नीरज निर्मल, ओम दत्त सिंह, राधेश्याम यादव, भोला साहू, प्रधान विमला देवी, रामदेव साहू, सूरज कुमार, राजू यादव, रामसुंदर निर्मल, पूर्व प्रधान शोभा लाल, राम सुमेर गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, प्रेम चंद्र गौड़, विनीत सिंह, मनोहर साहू, छेदी लाल पटेल, संजय मौर्य, गंगा प्रसाद, प्रमोद सिंह, मनोज यादव लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ