सपा विधायक के प्रयासों की हो रही भूरि-भूरि सराहना: श्याम सुंदर भारती ने बछरावां विधानसभा की 71 सड़कों को बनवाए जाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को भेजा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ग्रामीण क्षेत्रों में खस्ताहाल सड़कों पर आवागमन कर रहे लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती ने बछरावां विधानसभा के अंतर्गत 71 सड़कों को बनवाए जाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को भेजा है, जहां से परीक्षण के पश्चात मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट मिलने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा सकेगा।

      आपको बता दें कि, क्षेत्रीय विधायक श्यामसुंदर भारती द्वारा भेजी गई 71 सड़कों के प्रस्ताव में नव निर्माण व गढ्ढों से युक्त सड़कों के नवीनीकरण एवं पुनर्निर्माण शामिल हैं। भेजे गए प्रस्ताव में महराजगंज क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्माण के लिए 1.200 किलोमीटर लंबे पहरेमऊ रसेहता मार्ग के किलोमीटर 5 से लोदीपुर मछवारी मार्ग व डेढ़ किलोमीटर लंबे ओया से मेहरबान खां का पूरवा संपर्क मार्ग, एक किलोमीटर लंबे ओनई मार्ग से पूरे भोला, संपर्क मार्ग एक किलोमीटर लंबे ओनई मार्ग से पूरे शीतल संपर्क मार्ग, दो किलोमीटर लंबे रायबरेली महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग से रनागंज होते हुए पूरे महतो संपर्क मार्ग।

     इसी प्रकार दो किलोमीटर लंबे कंसीपुर से दशवंतपुर संपर्क मार्ग, दो किलोमीटर लंबे महराजगंज चंदापुर मार्ग से इमामगंज ज्योना संपर्क मार्ग, दो किलोमीटर लंबे कुशमहुरा मार्ग से कठींगर संपर्क मार्ग सहित अन्य पांच मार्ग नव निर्माण में शामिल हैं, वहीं पुनर्निर्माण के लिए 23 सड़कें शामिल हैं। क्षेत्रीय सपा विधायक श्याम सुंदर भारती के प्रयासों की क्षेत्र की जनता भूरि-भूरि सराहना कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ