रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती के साथ दो सगे भाइयों द्वारा गाली गलौज, मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है, मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
तथा बीच बचाव करने पर उसके फूफा के साथ भी मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के थुलवांसा चौकी अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, गांव पंडित का पुरवा मजरे मर्दापुर के रहने वाले दो सगे भाइयों अरविंद व छोटू पुत्रगण जगन्नाथ द्वारा उसके साथ गाली गलौज करते हुए, छेड़छाड़ की नीयति से उसके कपड़े फाड़ दिए गए। उसके चिल्लाने और विरोध करने पर बचाने आए उसके फूफा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
मामले में अतिरिक्त निरीक्षक कमलेश कुमार राजभर ने बताया कि, युवती की तहरीर पर आरोपियों के केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ