रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के टूक गांव में एक महिला की भूमि पर विपक्षीगणों द्वारा अवैध कब्जा करने तथा विरोध करने पर उसे गालियां देने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने महिला से प्राप्त तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू करती है।
आपको बता दें कि, गांव निवासिनी गुड़िया पत्नी बबलू मोर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसकी भूमि पर विपक्षीगणों रामू, श्यामू पुत्रगण जगदीश ने अवैध कब्जा कर लिया। जब उसने विरोध जताया तो दोनों आरोपियों ने उसे गंदी गंदी गालियां दी।
मामले में अतिरिक्त निरीक्षक कमलेश कुमार राजभर ने बताया कि, महिला की तहरीर पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ