रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: नगर क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पूंयतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें भाजपा वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जीबी सिंह ने की।
आपको बता दें कि, विद्यासागर अवस्थी ने कहा कि, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी आधुनिक युग के सच्चे नायक थे। उनके द्वारा दिया गया बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता के पहले और स्वतंत्रता के बाद ऐसे जननायक को यह भारत देश सदैव याद रखेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, भाजपा नेता पंकज मिश्रा, पप्पू सिंह चौहान, आकाश जायसवाल, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ