दंपति के साथ मारपीट करने व गाली देने के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि, गाँव के रहने वाले तीन लोगो द्वारा रंजिश के चलते उसे और उसके पति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई, मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

      आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गाँव पूरे उदई मजरे कैर की रहने वाली रामलती पत्नी देवतादीन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि, गाँव के ही रामू पुत्र गोपी, मंशाराम पुत्र रामेश्वर, आशा पत्नी रमेश द्वारा रंजिश के चलते उसे और उसके पति के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

      मामले में अतिरिक्त निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि, तहरीर के आधार पर आरोपीयो के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ